अजमेर छात्राओं से गलत चैट करने वाला PTI गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 शिक्षकों को किया सस्पेंड
जयपुर: राजस्थान में अजमेर जिले के पीसांगन स्थित विवेकानंद मॉडल राजकीय विद्यालय में छात्राओं के साथ कथित गलत व्यवहार के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक (PTI) ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।…