Headlines

4.13 करोड़ के मादक पदार्थों पर चला बुलडोज़र! बालोतरा पुलिस ने 12.51 क्विंटल डोडा पोस्त समेत MD, गांजा और अफीम के पौधे किए नष्ट

Spread the love

बालोतरा | 31 जुलाई 2026 राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान के तहत बालोतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.13 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई जिले के 9 पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 30 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों पर की गई।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावट (IPS) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं, भौतिक सत्यापन और एफएसएल रिपोर्ट के बाद निस्तारण योग्य जब्त माल को जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति (DDC) की निगरानी में नष्ट किया गया।

कार्रवाई में नष्ट किए गए मादक पदार्थ

🟢 12.51 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त

🟢 2.011 किलोग्राम एमडी (MD ड्रग)

🟢 257 ग्राम गांजा

अफीम के पौधे

इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.13 करोड़ रुपये आंकी गई है।

9 थानों के 30 मामलों का हुआ निस्तारण

यह कार्रवाई बालोतरा, सिवाना, गिड़ा, मंडली, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, सिणधरी, समदड़ी और जसोल थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 30 एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों पर की गई। शुक्रवार को थाना पचपदरा के पास खुले मैदान में गठित डीडीसी समिति की मौजूदगी में इन्हें नियमानुसार नष्ट किया गया।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना

पूरी कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, भारत सरकार की अधिसूचना तथा राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप की गई। निस्तारण से पहले जब्त माल का विधिवत सत्यापन, माप-तौल और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

डीडीसी समिति

🔹अध्यक्ष: राजेश कुमार कावट, पुलिस अधीक्षक, बालोतरा

🔹सदस्य: हरफूल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोतरा

🔹सदस्य: श्रीमती केशर, अपराध सहायक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बालोतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *