20वीं कैब, 2026 मॉडल कार और ‘ब्लिंकिट’ की रस्सी: जयपुर के उबर ड्राइवर हत्याकांड का खौफनाक खुलासा
जयपुर/दौसा: राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में हुई उबर (Uber) कैब ड्राइवर लखपति कुशवाहा की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों—सुधांशु और सोनू बैरवा को दौसा से गिरफ्तार किया है। लोन चुकाने और कैफे खोलने के लिए रची साजिश…