Headlines

₹1000 की रिश्वत में फंसा JVVNL का जेईएन, बिजली चोरी केस दबाने के आरोप में ACB का बड़ा ट्रैप

Spread the love

कोटा | 23 जुलाई 2026: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कोटा ग्रामीण टीम ने सुल्तानपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के कनिष्ठ अभियंता (JEN) पंकज वर्मा और फॉल्ट रिपेयर टीम के ठेका कार्मिक दानमल को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अनुसार, आरोप है कि दोनों बिजली चोरी की VCR (विजिलेंस जांच रिपोर्ट) नहीं भरने के बदले रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद सौदा ₹2,000 में तय हुआ, जिसमें पहले ₹1,000 लिए गए थे। ट्रैप कार्रवाई के दौरान दानमल को ₹1,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि जांच में भूमिका सामने आने पर जेईएन पंकज वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी ने बताया कि शिकायत 20 जुलाई को मिली थी। कार्रवाई के बाद जेईएन के आवास की तलाशी भी ली गई है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

⚠️ नोट: मामले की जांच जारी है। आरोप सिद्ध होने या न्यायालय के अंतिम निर्णय तक सभी आरोपी कानून की नजर में निर्दोष माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *