बाड़मेर/शिव: बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं, खेल ढांचे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹5.10 करोड़ की लागत वाले विभिन्न विकास प्रकल्पों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें से ₹4.70 करोड़ शिव विधानसभा क्षेत्र और ₹40 लाख बाड़मेर क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे।
प्रमुख स्वीकृत विकास कार्य
🟢 खेल एवं शिक्षा ढांचा:
🟢 खारची (गडरारोड): बास्केटबॉल कोर्ट (₹15 लाख) और हैंडबॉल कोर्ट (₹25 लाख)।
🟢 तेजुराम रा.उ.मा.वि. (गडरारोड): साइंस पार्क निर्माण (₹25 लाख)।
🟢 रामसर व गडरारोड: इंडोर स्टेडियम निर्माण (₹50-50 लाख)।
🟢 कृषि, मंडी व स्थानीय व्यापार:
🟢 गडरारोड मुख्यालय: जीरा-ग्वार-बाजरा कृषि मंडी (₹1 करोड़)।
🟢 शिव मुख्यालय: सब्जी व फल मंडी हेतु टीन शेड एवं ओटा निर्माण (₹20 लाख)।
🟢 हाट बाजार: गडरारोड (₹30 लाख) तथा भियाड़ (₹25 लाख)।
🟢 पर्यटन एवं सौंदर्यकरण:
🟢 मानसरोवर तालाब (शिव): पार्क एवं लाइटिंग निर्माण (₹20 लाख)।
🟢 रेडाणा का रण: संगीत संध्या मंच, पेवेलियन, पेयजल, टांका व शौचालय जैसी पर्यटन सुविधाएं (₹50 लाख)।
🟢 कृषि प्रशिक्षण व हस्तशिल्प:
🟢 दूधोड़ा व ताणूरावजी: किसानों के उन्नत तकनीक प्रशिक्षण हेतु केंद्र (₹30-30 लाख)।
🟢 गेंहू रोड (श्री भारतीय ग्राम्य आलोकायन ट्रस्ट): ग्रामीण कला और शिल्प को बढ़ावा देने हेतु शिल्प कला केंद्र (₹40 लाख)।
विधायक भाटी ने कहा कि क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं और आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये स्वीकृतियां दी गई हैं। कृषि, खेल, पर्यटन और कौशल विकास के इन कार्यों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं व किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।