Headlines

सुनील सिंघी आबू-देलवाडा तीर्थ की सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति के संयोजक बने

Spread the love

सिरोही। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) जैन धर्म के देश में 5 महातीर्थो में से एक श्री आबू-देलवाडा जैन महातीर्थ की 1000 वर्ष 2031 में पूर्ण होने पर महामहोत्सव मनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति का गठन देलवाडा ट्रस्ट मंडल ने किया हैं। ट्रस्ट के पारित प्रस्ताव पर श्री जैन संघ सिरोही के टिलायतो ने इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया जिस पर संघ के मुख्य टिलायत दीपक के. चौधरी ने ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमेन सुनील जे. सिंघी को समिति का राष्ट्रीय संयोजक बनाने की घोषणा की। 

उन्होंने बताया कि इस सहस्त्राब्दी महामहोत्सव को विशाल स्तर पर आयोजित करने के लिए समिति जैन आचार्य भगवंतो के मार्गदर्शन में कार्य करेगी। इस समिति में देलवाडा ट्रस्ट के ट्रस्टीगण, सिरोही जैन संघ के सभी टिलायतगण, देश भर में विभिन्न प्रदेशो में कार्यरत श्री सिरोही जैन संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, देश भर के प्रमुख जैन श्री संघो, समाज के उधोगपतियो, श्रेष्ठीवर्यो, राजनितिज्ञो एवं समाज से जुडे सभी संगठनो को प्रतिनिधित्व दिया जावेगा।

आधारभूत सुविधाओं के लिए देलवाड़ा तीर्थ का बनेगा मास्टरप्लान

आबू देलवाडा पर महामहोत्सव के पहले वहां पर आधारभूत सुविधाओं का निर्माण, उपासरे, धर्मशालाएं, भोजनशाला एवं अत्याधुनिक प्रवेश द्वार बनाने के लिए यह समिति इसका मास्टर प्लान तैयार करवाकर भारत सरकार एवं राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी। सिरोही के मूल निवासी सुनील सिंघी पिछले काफी लम्बे समय से श्री आबू देलवाडा तीर्थ ट्रस्ट से जुडे हुऐ हैं ओर ये राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार में प्रथम जैन सदस्य भी रहे हैं।

आचार्यश्री ने दिया आशीर्वाद

उन्होंने सिरोही में श्री हीरसूरीजी उपासरे में चार्तुमास के लिए पधारे आचार्य भगवंत जगच्चन्द्रसूरीश्वरजी महाराज को वंदन करते हुऐ उनका आर्शीवाद लिया ओर श्री आबू देलवाडा तीर्थ की सहस्त्राब्दी महामहोत्सव के लिए मार्ग दर्शन एवं आर्शीवाद प्रदान करने का अनुरोध किया। आचार्यश्री ने कहा कि यह सिरोही देव भूमि का सौभाग्य है कि यहां प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का एक ऐसा प्राचीन तीर्थ है जिसके एक हजार वर्ष पुरे होगें ओर श्री सिरोही जैन संघ उसका महोत्सव आयोजित करने जा रहा हैं। उन्होंने श्री संघ एवं समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील सिंघी को आर्शीवाद देते हुऐ इसकी सफलता की शुभकामनाएं देते हुऐ कहा कि 2031 में यह आयोजन जैन शासन में अभुतपूर्व एवं यादगारपूर्ण होगा ओर जो इसके साक्षी बनेगें वो भी भाग्यशाली होगें।

 सिंघी ने बताया कि इस राष्ट्रीय सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति में सभी साधु-साध्वीजी भगवंतो, श्री संघो, प्रमुख ट्रस्टो, संस्थाओं समाज के श्रेष्ठीवर्यो से लगातर सम्पर्क कर उन्हें इस आयोजन में जोडना ओर आबू देलवाडा में अत्याधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *