उदयपुर | विशेष समाचार मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के संस्कृत विभाग में डॉ. विनीता पालीवाल का प्रोफेसर पद पर चयन होने से पालीवाल समाज सहित शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर उनकी जन्मभूमि फतहनगर, ससुराल नाथद्वारा और कर्मभूमि उदयपुर में लगातार बधाई एवं शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
डॉ. विनीता पालीवाल का यह चयन उनकी वर्षों की शैक्षणिक साधना, शोध कार्य और अध्यापन अनुभव का परिणाम माना जा रहा है। व्याख्याता से प्रोफेसर तक का उनका सफर शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं और शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
खमनोर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाज के वरिष्ठजनों और शिक्षाविदों ने उनके चयन को पालीवाल समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. पालीवाल अपने ज्ञान, अनुभव और नेतृत्व से विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि डॉ. विनीता पालीवाल का प्रोफेसर पद पर चयन संस्कृत अध्ययन, शोध और अकादमिक विकास को नई दिशा देगा। उनके सम्मान में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा लगातार अभिनंदन संदेश भेजे जा रहे हैं।