ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ वी.सी. का आयोजन

ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ वी.सी. का आयोजन
सिरोही, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल की अध्यक्षता में उपखंड अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन बुधवार को हुआ।
बैठक में एडीएम ने 17 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे विकसित भारत जन सेवा अभियान में प्राप्त निर्देशानुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने और आमजन की वृहद स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम से सम्बन्धित सूचनाआंे को निर्धारित पोर्टल पर अद्यतन करने की बात भी कही।
उन्होंने इस दौरान निर्धारित केलेंडर अनुसार होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और सभी सम्बन्धित विभागों को आपसी समन्वय से समस्त कार्य करवाने के निर्देश दिये।
इस दौरान सभी सम्बन्धित ब्लॉक के उपखंड अधिकारी, नगरीय निकायोें के अधिकारी व अन्य ब्लाॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे।
सेवा अभियान के तहत राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर निर्धारित कार्य योजना के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
अभियान के प्रथम चरण में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ तथा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। ‘मेरे सपनों का भारत चित्रसेवा’ गतिविधि, ‘अनकही कहानियां’ के तहत प्रेरणादायक सेवा कार्यों एवं समाजसेवा से जुड़ी कहानियों का जन-प्रसार किया जाएगा।
अभियान के आगामी चरण में 25 सितम्बर से ‘आंगन मिलन सेवा, प्रेरणा दायक, ‘सेवा की कहानी’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जन-प्रसार होगा। 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, सेवा में योगदान के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक श्रमदान संबंधित गतिविधियां सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चेलेंज सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं सुशासन सेवा संवाद भी आयोजित होगा।
जन समस्याओं के समाधान को लेकर लगेंगे शिविर
सेवा सेतु अभियान के अन्तर्गत विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। सेवा के रंग राष्ट्र के संग में एक निर्धारित दिवस पर रंगोली एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा। सुशासन सेवा संवाद में विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।    
नागरिक भी निभा सकेंगे सक्रिय सहभागिता
विकसित भारत जनसेवा अभियान में नागरिक भी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता कर सकते हैं। नागरिक अपने द्वारा किए गए सेवा कार्य की जानकारी, फोटो एवं वीडियो विकसित भारत जनसेवा अभियान 2026 के पोर्टल के माध्यम से साझा कर सकेंगे। नागरिक मोबाईल नम्बर के माध्यम से पोर्टल पर प्रवेश कर सकेंगे और सत्यापन के बाद नागरिक अपने सेवा कार्य की जानकारी साझा कर सकेंगे। फोटो वीडियो अपलोड कर सकेंगे, पूर्व में साझा की गई गतिविधियों की स्थिति देख सकेंगे और मीडिया गैलेरी में प्रकाशित सामग्री देख सकेंगे।

📰 ताजा खबरें