आबू रोड: खड़ात पंचायत की निर्विरोध उपसरपंच बनीं माया देवी बावरी, शिवसैनिकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

आबू रोड: खड़ात पंचायत की निर्विरोध उपसरपंच बनीं माया देवी बावरी, शिवसैनिकों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
आबू रोड। खड़ात ग्राम पंचायत में माया देवी बावरी के निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित होने पर शिवसैनिकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके निर्वाचन पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

शिवसेना शहर प्रमुख लालाराम खारवाल ने बताया कि माया देवी बावरी के निर्विरोध उपसरपंच बनने से ग्रामीणों को पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में आमजन के कार्य समय पर हों, लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले तथा पेयजल जैसी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो, इस दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।
न्यूज़ फोटो
उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित उपसरपंच माया देवी बावरी पंचायत की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगी और ग्रामीणों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।
न्यूज़ फोटो

न्यूज़ फोटो
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
न्यूज़ फोटो
इस अवसर पर विकास अधिकारी मधुबाला, हीराभाई राठौड़, तेज सिंह देवड़ा, मुकेश चौधरी, राजेश राठौड़, अमर सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह पवार, सूरज सिंह परिहार, संजय परिहार, रामलाल माली, वीरम वीरपुर, आसाराम सोजत, कार्तिक पुरोहित, वीरेंद्र पटेल, शंकर भाई, माता देवी, सुंदर देवी, भीगी देवी, शैलेश सिंह, दलपत जी पटवारी और भावेश जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया और नवनिर्वाचित उपसरपंच को शुभकामनाएं दीं।

📰 ताजा खबरें