सिरोही। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन्हें आवंटित कार्याें का समबद्ध रूप से क्रियान्वयन किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय समय पर प्राप्त निर्देशों की अक्षरशः पालना…