आबूरोड। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आबूरोड में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। सामाजिक पर्व के मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया और रामलाल रनौरा ने एक साथ पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा धारण कर नृत्य किया और उत्साह के साथ पर्व मनाया।
इस दौरान आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, लोक नृत्य और वेशभूषा ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत की धुन पर लोगों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति के प्रति गौरव और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।

लीलाराम गरासिया और रामलाल रनौरा के पारंपरिक अंदाज में शामिल होने से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया। दोनों ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को बनाए रखने का संदेश दिया।
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आबूरोड क्षेत्र में जगह-जगह विभिन्न आयोजन हुए, जिनमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी विरासत और पहचान को प्रदर्शित किया गया।