Headlines

RPSC भर्ती में फर्जी डिग्री रैकेट का बड़ा खुलासा: मेवाड़ यूनिवर्सिटी के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक समेत 2 गिरफ्तार

Spread the love

जयपुर | 23 जुलाई। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने आरपीएससी स्कूल लेक्चरर (हिंदी) भर्ती परीक्षा में फर्जी डिग्री के इस्तेमाल के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेवाड़ यूनिवर्सिटी के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक सुशील शर्मा और उसके सहयोगी अशोक विश्नोई उर्फ अशोक चोटिया को गिरफ्तार किया है।

जांच के अनुसार, एक महिला अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत एमए (हिंदी) की डिग्री और अंकतालिका सत्यापन के दौरान फर्जी पाई गई। इसके बाद एसओजी की जांच में फर्जी डिग्री तैयार कराने और जारी करवाने का पूरा नेटवर्क सामने आया।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अशोक विश्नोई ने अभ्यर्थी के परिजनों से संपर्क कर फर्जी डिग्री उपलब्ध करवाई, जबकि तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक सुशील शर्मा की भूमिका डिग्री तैयार कराने और जारी करवाने में सामने आई है।

एसओजी ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 25 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच एजेंसी अब इस फर्जी डिग्री नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *