निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा सहित निर्वाचन व्यवस्थाओं से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📌 मुख्य बातें
पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियों का लिया जायजा।
स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण।
प्रवेश-निकास मार्ग एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था की समीक्षा।
पुलिस तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश।
संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश।