सिरोही। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत श्री गोकुल भाई भट्ट राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सिरोही में विकसित भारत@2047 की संकल्पना को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय में 22 सितंबर 2026 को पोस्टर प्रतियोगिता, जबकि 24 सितंबर 2026 को निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम में पोस्टर प्रतियोगिता में ईशाना परवेज ने प्रथम, सानिया ने द्वितीय तथा निकहत परविन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम, निकहत परविन ने द्वितीय तथा साहिमा बानु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में पुलोमा वर्मा ने प्रथम, मोहम्मद जीशान अब्बासी ने द्वितीय तथा ईशाना परवेज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का 28 सितंबर 2026 को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं प्रतिभा की सराहना की गई।
महाविद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल तथा विकसित भारत@2047 के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।