खाता का विभाजन किया किया

Spread the love

पंचायत समिति पिण्डवाड़ा कि ग्राम पंचायत नितौड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन हुआ। जिसमें अमृतलाल मगनलाल रुपकिशोर पुत्र गोमाराम, गुडीया संतोष पुत्री गोमाराम मोतीदेवी पत्नी गोमाराम, डामुराम पुत्र वेला, सर्व जाति मेगवाल प्रवीणकुमार पुत्र भीमाराम कौम गवारिया नितौडा निवासी ने बताया कि उनके राजस्व रिकॉर्ड में ग्राम नितौडा में खसरा नंबर 551 का एक शामलाती खाता था। शामलाती खाता होने से कृषि संबंधी कई कार्यों के लिये हमे एक-दूसरे की सहमति लेनी पडती थी तथा हमे कृषि संबंधी केन्द्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा था, ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत ग्राम पंचायत नितौडा में शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी पिंडवाड़ा नरेन्द्र जांगिड़, सहायक शिविर प्रभारी नवलाराम, तहसीलदार पिण्डवाडा शंकरलाल परिहार द्वारा मौके पर ही हल्का पटवारी को बंटवाड प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। हल्का पटवारी नितौडा व निरीक्षक भू-अभिलेख नितौडा द्वारा बंटवाड प्रस्ताव तैयार कर खाता का विभाजन किया गया तथा उपखण्ड अधिकारी द्वारा शिविर में ही हाथो हाथ जमाबंदी प्रतिलिपि प्रदान कर उन्हें लाभान्वित किया जिससे परिवार में खुशी की लहर दौडी। राजस्व रिकॉर्ड में खाता पृथक-पृथक होते ही वे सभी सह खातेदार स्वतंत्र रूप से राज्य और केन्द्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण कांक्षी योजनाओं का लाभ समय पर ले सकेंगे। उन सभी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अन्य लोगो से शिविर का लाभ लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *