सामाजिक सुरक्षा पेंशन का किया सत्यापन

Spread the love

पंचायत समिति आबूरोड की ग्राम पंचायत गणका में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आमजन के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा। इस शिविर के दौरान शिविर प्रभारी के समक्ष भुती देवी पत्नी गिरधारी लाल ने उपस्थित होकर बताया कि उसकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन के अभाव में बन्द हो गयी है। मौके पर ही शिविर प्रभारी ने संज्ञान लेकर पेंशन पुनः चालु करवा कर हाथों-हाथ भुती देवी को सत्यापन रसीद प्रदान कि गई । जिस कारण भुती देवी के खुश होकर राज्य सरकार एवं ग्रामीण सेवा शिविर के सम्बध में धन्यवाद ज्ञापित कर आमजन से शिविर का लाभ लेने की अपील की। इसी प्रकार ग्राम पंचायत गणका में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आमजन के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा। इस शिविर के दौरान शिविर प्रभारी के समक्ष सतंरडी देवी पत्नी बाबूजी ने उपस्थित होकर बताया कि उसको 63 वर्ष उम्र होने के पश्चात् भी आज दिनांक तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिला मौके पर ही शिविर प्रभारी ने संज्ञान लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का आवेदन करवाकर तुरंत प्रभाव से तहसीलदार/विकास अधिकारी द्वारा स्वीकृत करवा कर लाभार्थी को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। सतंरडी देवी द्वारा राज्य सरकार और ग्रामीण सेवा शिविर के सम्बध में धन्यवाद ज्ञापित कर आमजन से शिविर का लाभ लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *