8 वर्षों से नही बन पा रहा था मृत्यु प्रमाण पत्र, शिविर में हुआ समस्या का समाधान

Spread the love

ग्रामीण सेवा शिविर के तहत मंगलवार को पंचायत समिति शिवगंज की ग्राम पंचायत रोवाडा में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में प्रभुराम अपने पिताजी के देहान्त का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने बताया की उनके पिताजी का स्वर्गवास वर्ष 2018 में हुआ था। आवश्यक विधिक दस्तावेजों की कमी के कारण पिछले कई वर्षो से उनके पिताजी का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। इस वजह से प्रार्थी को उत्तराधिकार भूमि नामांतरण और कई राजकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिविर में प्रार्थी प्रभुराम ने अपनी समस्या शिविर प्रभारी के समक्ष रखी शिविर प्रभारी ने इसे संवेदनशीलता से तुरन्त संज्ञान में लिया और इस पर तुरन्त कार्यवाही की। तहसील कार्यालय द्वारा तुरन्त आवश्यक विधिक अनुज्ञा जारी की गई। सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा तकनीकी बाधा को दूर करते हुए जन आधार पोर्टल पर नियमानुसार शिथिलता प्रदान की गई।

ग्राम पंचायत रोवाडा द्वारा समस्त प्रक्रियाए पूरी कर कुछ ही घंटों में मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जारी किया गया।

जो कार्य पिछले 8 वर्षो से अटका हुआ था, वह इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के आपसी समन्वय से महज कुछ ही घंटों में हल हो गया। मौके पर ही प्रमाण पत्र प्राप्त कर भावुक हुए प्रभुराम ने राज्य सरकार व प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *