
बच्चों को फल-बिस्किट वितरित कर शिव सैनिकों ने निभाई जनसेवा की परंपरा, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
आबूरोड। उमरणी गांव में शुक्रवार को शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव सैनिकों ने हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही बच्चों को बिस्किट और फल वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया।
कार्यक्रम में शिवसेना संपर्क उपप्रमुख अमृत राजपुरोहित, जिला प्रमुख रमेश रावल, आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, तहसील प्रमुख नरेश लोधी, जिला उपप्रमुख नरेंद्र सिंह भाटी, अजीत राठौड़ सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।
इस दौरान शहर प्रमुख लालाराम खारवाल ने कहा कि शिवसेना की स्थापना 19 जून 1966 को मुंबई में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुत्व और राष्ट्रहित के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए तथा “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” का नारा देकर समाज में नई चेतना का संचार किया।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में शिवसेना के कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बालासाहेब ठाकरे को याद कर रहे हैं। शिव सैनिक हमेशा संगठन के प्रति निष्ठावान रहे हैं और आगे भी रहेंगे। शिवसेना सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के माध्यम से समाज के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
कार्यक्रम में गोपी कीर, राजू राठौड़, सवाराम, मधुराम, राणा, मगनाराम, बाबू काका सहित अनेक शिव सैनिक मौजूद रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।