विप्र फाउंडेशन जिला सिरोही के जिला प्रवक्ता बने एडवोकेट मनोज रावल, हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

सिरोही। विप्रो फाउंडेशन, जिला सिरोही के जिला प्रवक्ता पद पर एडवोकेट मनोज रावल के मनोनयन पर उनका स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ सिरोही के अध्यक्ष श्री भंवर सिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र राजपुरोहित, सचिव श्री कैलाशजी माली, भाजपा जिला महामंत्री श्री हरजीराम चौधरी, प्रवासी नेता श्री खेताराम माली, बाल कल्याण समिति सदस्य श्री प्रकाश माली, अधिवक्ता नम्रता रावल सहित अन्य गणमान्यजन एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने एडवोकेट मनोज रावल का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज रावल अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विप्र फाउंडेशन की जनहितकारी गतिविधियों को जिले में और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट मनोज रावल माकरोड़ा ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *