छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर आक्रोश: माउंट आबू ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ‘मोदी हाय-हाय’ के नारों से गुंजा स्वरूपगंज
स्वरूपगंज (22 जुलाई): देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और केंद्र सरकार द्वारा कथित तौर पर छात्रों पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, माउंट आबू के तत्वावधान में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
स्वरूपगंज स्थित सुभाष सर्कल पर एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने “मोदी हाय-हाय”, “भाजपा हाय-हाय” और “शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के गगनभेदी नारे लगाकर शिक्षा व्यवस्था में आ रही कमियों और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर रोष व्यक्त किया।

👥 प्रदर्शन में यह प्रमुख चेहरे रहे मौजूद
इस राष्ट्रव्यापी मुद्दे पर आयोजित प्रदर्शन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही:
नेतृत्व एवं संगठन : ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रबारी, राजेश अग्रवाल, जिला सचिव निरंजन पुरोहित, रतन अग्रवाल, लादूराम गमेती, नारायणसिंह सोलंकी।
जनप्रतिनिधि एवं मंडल पदाधिकारी : पंचायत समिति सदस्य बलवंत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सोनाराम गरासिया, महिला कांग्रेस माउंट आबू ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीणा बानो।

प्रमुख कार्यकर्ता : दीपक अग्रवाल, राकेश रावल, भेराराम सिंधल, बाबू गरासिया, बिस्मिल खान, बदाराम राणा, मोती देवासी, भेराराम देवासी, देवाराम रबारी, किशन मोहरेशा सहित ब्लॉक के तमाम कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
“केंद्र सरकार की नाकामियों के कारण आज देश का युवा सड़कों पर है। लगातार होते पेपर लीक युवाओं के सपनों पर प्रहार हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”
राकेश रबारी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, माउंट आबू)