‘‘सुगम्य सिरोही’’ अभियान का चिकित्सा प्रमाणीकरण एवं सहायता शिविर शिवगंज में आयोजित होगा

Spread the love

सिरोही, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं विभिन्न हितधारक विभागों के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘सुगम्य सिरोही’’ अभियान के तहत 2 प्रमाणीकरण शिविरों का आयोजन रेवदर व पिंडवाड़ा में किया जा चुका हैं। तीसरे चिकित्सा प्रमाणीकरण एवं सहायता शिविर का आयोजन 23 जुलाई 2026 को पंचायत समिति शिवगंज में किया जाएगा। इसके उपरान्त 31 जुलाई को आबूरोड व 3 अगस्त को सिरोही में आयोजित किया जाना प्रस्तावित हैं।

शिविर में चिकित्सा दल द्वारा प्रमाणीकरण स्वावलंबन पोर्टल पर यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न राजकीय योजनाओं यथा अंग उपकरण वितरण, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, सुखद दाम्पत्य, पालनहार, आस्था कार्ड व रोडवेज बस पास के आवेदन वंचित दिव्यांगों को पात्रता के अनुरूप योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *