विप्र फाउंडेशन का संगठन विस्तार: चिराग रावल बने सिरोही जिला महामंत्री, समाज सेवा और युवा सशक्तिकरण का लिया संकल्प

Spread the love

सिरोही | 20 जुलाई। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) विप्र फाउंडेशन ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चिराग रावल को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष प्रकाशराज रावल द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत की गई।

जिला अध्यक्ष प्रकाशराज रावल ने बताया कि चिराग रावल की नियुक्ति का उद्देश्य समाज को संगठित करना, विप्र बंधुओं के हितों की रक्षा करना तथा संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

नवनियुक्त जिला महामंत्री चिराग रावल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे तथा संगठन की नीतियों को प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।

चिराग रावल की नियुक्ति पर समाज के प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *