जैसलमेर में हाईवोल्टेज तार टूटकर तारबंदी पर गिरा, करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत

Spread the love

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में हाईवोल्टेज बिजली लाइन का तार टूटकर खेत की तारबंदी पर गिर गया। तारबंदी में करंट फैलने से उसकी चपेट में आए 30 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के 13LM नूरे खान की ढाणी में सुबह करीब 7 बजे हुई। पड़ोसी ने धमाके जैसी आवाज सुनकर तुरंत डिस्कॉम को सूचना दी, जिसके बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत:

मोहनगढ़ थाना प्रभारी गीता विश्नोई ने बताया कि मृतक की पहचान विशनाराम विश्नोई (30) पुत्र शंकरलाल विश्नोई, निवासी भिंयासर (जिला फलोदी) के रूप में हुई है। वह मोहनगढ़ क्षेत्र में खेती करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *