Headlines

जयपुर: कांग्रेस युवाओं के नाम पर कर रही राजनीति, हमारी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी – गृह राज्यमंत्री बेढम

Spread the love

जयपुर | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर राजस्थान की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी सरकार के दौरान पेपर लीक मामलों पर चुप रहने वाली कांग्रेस अब युवाओं के नाम पर राजनीतिक नौटंकी कर रही है।

बेढम ने कहा कि हाल ही में युवाओं की समस्याओं को केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में पहल की, लेकिन कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उद्देश्य जनहित नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ हासिल करना है।

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाकर युवाओं को निष्पक्ष अवसर देने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में सुशासन, रोजगार और विकास को नई गति मिली है। साथ ही कांग्रेस से अपील की कि वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर जनहित और विकास के मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *