Headlines

जयपुर: अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Spread the love

जयपुर: नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके कुछ ही देर बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी जयपुर के अंबेडकर सर्किल से प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान कांग्रेस के कई विधायक और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। इस दौरान कई कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ता भी अशोक गहलोत के साथ पुलिस की गाड़ी में बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई।

इससे पहले लोक राजधानी दिल्ली में कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके साथ कई विपक्षी नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने मौके से हटाकर हिरासत में लिया था। कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों में पहुंचाया। दरअसल, नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच मंगलवार को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई नेता दिल्ली के कल्याण मार्ग पर नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *