Headlines

भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! अब डेंगू से जंग होगी और मजबूत

Spread the love

नई दिल्ली: जयपुर | 21 जुलाई देश में डेंगू से बचाव की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स की ‘क्यूडेंगा’ (QDENGA) को देश की पहली डेंगू वैक्सीन के रूप में मंजूरी दे दी है। मानसून के दौरान बढ़ते डेंगू मामलों के बीच यह फैसला लाखों लोगों के लिए राहत लेकर आया है।

नई वैक्सीन 4 से 60 वर्ष तक के लोगों को लगाई जा सकेगी। इसे लगवाने से पहले डेंगू की पुरानी बीमारी या एंटीबॉडी की जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी। वैक्सीन की 0.5 मिलीलीटर की दो डोज़ दी जाएंगी, जिनके बीच 3 महीने का अंतराल रखा जाएगा।

कंपनी के अनुसार, क्यूडेंगा डेंगू वायरस के चारों प्रमुख स्ट्रेन के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है और गंभीर संक्रमण तथा अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

इस वैक्सीन को भारत से पहले यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ब्राजील और इंडोनेशिया सहित 40 से अधिक देशों में मंजूरी मिल चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के मौसम में बढ़ते डेंगू संक्रमण को नियंत्रित करने में यह वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन के साथ-साथ मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और जलभराव रोकना भी डेंगू नियंत्रण के लिए उतना ही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *