जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. गोयल ने जर्जर विद्यालयों की जानकारी लेकर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश सीबईईओ को दिए एवं जिन विद्यालयों के पट्टे अभी तक नहीं बने है वे ग्रामीण सेवा शिविर में उपखंड अधिकारी से संपर्क एवं समन्वय कर पट्टे बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रवेश उत्सव प्रगति, समावेशी शिक्षा की गतिविधियों पर समीक्षा, रैंकिंग, राजकीय विद्यालयों के भवन सुरक्षा ऑडिट कार्य, निर्माण कार्य, वृक्षारोपण एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठन द्वारा किये गए कार्यों एवं शिक्षा विभाग से संबंधित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा नए शिक्षा सत्र में किए गए नवाचार, योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई एवं जर्जर भवन का भूमि दोज करवाना एवं भवनों की सुरक्षा ऑडिट के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर एडीपीसी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आबू पर्वत, जिला शिक्षा अधिकारी मा. एवं प्रा. प्रतिनिधि, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी, एवं अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।