सिरोही, 22 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आबूराज प्रवास के दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जिले की विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र दिया।
उन्होंने अवगत कराया कि रेवदर मुख्यालय पर उप आगार प्रारम्भ होने के बाद पिछले 20 वर्षो से बंद है को पुनः चालू किया जाए, जिससे ग्रामीण इलाकों में आगार की सुविधा मिल सकेगी और राज्य का सीमावर्ती क्षेत्र होने से आगार की आवश्यकता मिल सकेगी। रेवदर बस स्टैंड हाईवे रोड पर संचालित हो होने से आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसलिए नवीन बस स्टैंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।
इसी प्रकार गुलाबगंज से आबूराज सडक निर्माण की स्वीकृति के लिए 205 करोड़ स्वीकृत हो गये है, इसलिए डीपीआर बनाने एवं वन विभाग से अनापत्ति पत्र प्राप्त कर प्रशासन अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए आग्रह किया।
रेवदर क्षेत्र में भील गरासिया आदिवासी समाज के बच्चों के अध्ययन हेतु रेवदर मुख्यालय पर एक आवासीय विद्यालय मय छात्रावास बनाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री से मिलकर चर्चा कर इन मुलभूत आवश्यकताओं के निराकरण मांग की गई है, इस अवसर पर पूर्व विधायक जगसीराम कोली भी साथ रहें।