Headlines

सिरोही: पीएम श्री बालिका विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सिरोही, 12 अगस्त 2026 । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही द्वारा पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री, स्काउट सीओ एम.आर. वर्मा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भीख सिंह भाटी, उप प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन, श्री देवीलाल एवं व्याख्याता गोपाल सिंह राव के आतिथ्य में आयोजित हुआ।

मुख्य वक्ता गणपत सिंह देवड़ा ने विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व की जानकारी दी। स्काउट सीओ एम.आर. वर्मा ने अभियान के उद्देश्यों एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान पर विचार व्यक्त किए। व्याख्याता गोपाल सिंह राव ने राष्ट्रीय ध्वज की बनावट तथा ध्वज संहिता के तहत ध्वज फहराने संबंधी नियमों की जानकारी दी।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का महत्व बताते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भीख सिंह भाटी ने भी अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री बालिका विद्यालय से स्काउट एवं गाइड कार्यालय तक ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता रैली निकाली गई।

 

🟢…………. विज्ञापन…………. 🟢

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *