राजस्थान में मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर बड़ा कदम: 15 जुलाई से शुरू होगा 5 दिवसीय सघन स्क्रीनिंग अभियान
जयपुर/सिरोही। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) राजस्थान सरकार ने प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने तथा मातृ मृत्यु दर (MMR) को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए एक बड़े अभियान की घोषणा की है। प्रदेशभर में आगामी 15 जुलाई से 5 दिवसीय विशेष सघन स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा।…