सिरोही,14 जुलाई। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) झाड़ोली के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्रा एंजेल कंवर का स्पेस किड्स चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय मिशन शक्ति सैट में चयन होने पर जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने स्कूल जाकर बधाई दी।इस अवसर पर सांसद चौधरी ने कहा कि ये अपने अपने क्षेत्र वासियो के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि अपने सिरोही जिले के छोटे से गांव की बच्ची का इसरो में चयन होना अपने लिए बड़ी उपलब्धि है।
चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी और खासकर बेटियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने की राह खोलेगी।
AIM नीति आयोग और इसरो के साथ मिलकर शक्तिसैट मिशन पिंडवाड़ा की 15 साल की लड़की एंजेल कंवर ने अपने मेंटोर शिक्षक चेतन कुमार प्रजापत के साथ मिलकर एक कठोर चयन प्रकिया पर कर सैटेलाइट बनाने के लिए चुना गया

भारत के बढ़ते स्पेस इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी कामयाबी में, पिंडवाड़ा ,सिरोही की 15 साल की स्टूडेंट एंजेल कंवर को ISRO-समर्थित शक्तिसैट मून मिशन के लिए चुना गया है, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजुकेशन प्रोग्राम है जो 108 देशों के स्टूडेंट्स को लूनर सैटेलाइट बनाने के लिए एक साथ लाएगा। राजस्थान की कक्षा 11 की छात्रा दुनिया के सबसे बड़े छात्र-नेतृत्व वाले उपग्रह मिशनों में से एक में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, जहाँ प्रतिभागियों को अक्टूबर 2026 में नियोजित प्रक्षेपण से पहले अंतरिक्ष यान डिजाइन, उपग्रह इंजीनियरिंग और चंद्र मिशन विकास में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
एंजेल ने अपने शैक्षणिक प्रदर्शन, वैज्ञानिक योग्यता और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि दिखाते हुए चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद स्थान हासिल । उसकी यात्रा तब शुरू हुई जब उसके स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास ने उसके मार्गदर्शन शिक्षक चेतन कुमार प्रजापत, प्रयोगशाला सहायक के माध्यम से उसे इस अवसर के बारे में बताया, जिन्होंने उसे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अपने चयन के बारे में बात करते हुए, एंजेल ने कहा कि उसने विज्ञान, उपग्रह प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष यान प्रणालियों के मूल सिद्धांतों को कवर करते हुए 21 संरचित मॉड्यूल और 365 पाठ पूरे किए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम ने उपग्रह विकास में 108 देशों के छात्रों को प्रशिक्षित किया मिशन को अभी अक्टूबर 2026 में लॉन्च करने का प्लान है।सांसद चौधरी ने इस अवसर पर सभी गुरुजनों एवम एंजेल के माता पिता को बधाई दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र देवासी,महावीर यति, हिम्मत रावल, दिग्विजय सिंह, शिवलाल गहलोत, कालूराम सेन, नारायण सिंह सहित स्कूल का स्टाफ गण उपस्थित थे।