बाड़मेर,14 जुलाई। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने मंगलवार को शिव उपखंड मुख्यालय पर विभागीय अधिकारियांे एवं विभिन्न कंपनियांे के प्रतिनिधियांे के साथ बैठक के दौरान प्रगतिरत एवं प्रस्तावित सोलर एवं ंिवंड प्रोजेक्टस की समीक्षा की। इस दौरान उन्हांेने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रोजेक्टस मंे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने शिव उपखंड मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को परिवेदनाआंे के त्वरित निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने शिव उपखंड मुख्यालय पर सोलर एवं विंड ऊर्जा की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिव क्षेत्र में संचालित प्रगतिरत तथा प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कंपनियों से परियोजनाओं के क्रियान्वन में आ रही दिक्कतांे, ट्रांसमिशन लाइनांे, समयबद्ध पूरा होने की स्थिति और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के बारे मंे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने सोलर एवं विंड ऊर्जा प्रोजेक्टस की प्रगति की जानकारी लेते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलूआंे पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने शिव उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं पुलिस स्टेशन का मौका मुआयना किया। उन्होंने उपखंड अधिकारी यक्ष चौधरी एवं अन्य कार्मिकों से राजस्व संबंधी कार्यों, विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजन की परिवेदनाआंे को यथाशीघ्र निस्तारित करते हुए राहत पहुंचाई जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्हांेने पुलिस थाना क्षेत्र मंे अपराध की स्थिति,पुलिस कार्यवाही, रिकॉर्ड के रखरखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी यक्ष चौधरी, तहसीलदार चतुरसिंह , पुलिस उप अधीक्षक माना राम गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।