सिरोही, 07 जुलाई। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 10 जुलाई को सांय 4 बजे जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी सदस्य सचिव एवं अधीक्षण अभियन्ता भीमाराम ने दी।
स्वामित्व पट्टा पाया, वर्षों पुराना सपना हुआ साकार
राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत वराडा में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान अमिया पत्नी लक्ष्मण कुमार को उनके आवासीय भूखंड पट्टा प्रदान किया गया। वर्षो से अपने आशियाने के लिए भूमि पर निवास करने के बाद भी अमिया के पास स्वामित्व का कोई वैध दस्तावेज नही था। इस कारण उन्हें भविष्य की सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाईयां हो रही थी। ग्रामीण सेवा शिविर में उन्होंने अपनी समस्या प्रस्तुत की जिस पर प्रशासन एवं पंचायत द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की।
शिविर के दौरान अमिया को आवसीय भूखंड का पट्टा जारी हुआ जिससे उनके वर्षो पुराने सपने को साकार रूप मिला। पट्टा प्राप्त होते ही उनके चेहरे पर संतोष एवं आत्मविश्वास की चमक दिखाई दी। अब उनके पास अपने घर की भूमि का स्वामित्व प्रमाण है। जिससे उन्हें भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए उन्होंने प्रशासन का आभार जताया।
शिविर में पेंशन के लिए आवेदन किया तुरन्त मिला पेंशन स्वीकृति आदेश
राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत वराडा में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में शिल्पा देवी अपनी समस्या लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रभारी के पहुंची वहां उपस्थित विभागीय प्रभारी ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने बिना किसी देरी के मौके पर राज एसएसपी ऐप के माध्यम से महिला का नया पेंशन आवेदन कर, महज कुछ मिनटों में आवेदन का ऑनलाइन सत्यापित कर तुरन्त स्वीकार करवा दिया तथा शिविर प्रभारी के द्वारा लाभार्थी महिला को पेंशन स्वीकृति आदेश सुपुर्द किया। पीपीओ पाकर महिला के चेहरे पर खुशी दिखी।