Headlines

नगरपरिषद सिरोही में शहरी सेवा शिविर का आयोजन

Spread the love

सिरोही, 07 जुलाई। शहरी सेवा शिविर अभियान 2026 के अन्तर्गत नगरपरिषद सिरोही परिसर में वार्ड नं. 29 से 35 कुल 7 वार्डो का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शहर की आम जनता एवं नगरपरिषद के अधिकारी/कर्मचारियोें तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में लाभार्थीयों को पट्टे वितरण किये। आयाुक्त जोधाराम बिश्नोई ने बताया कि शहरी सेवा शिविर में सभी लम्बित कार्यो का निस्तारण किया जा रहा है नगरपरिषद कार्यालय के 5 साल पुराने कार्य भी शिविर के माध्यम से किये जा रहे है एवं आमजन का त्वरित गति से कार्य हो रहे है नगरपरिषद हर समस्या का समाधान मौके पर ही करने के लिये तत्पर है। शहरी सेवा शिविर में मंगलवार को विभिन्न कार्याे से सम्बधित आवदेन-पत्र प्राप्त हुए एवं उनका निस्तारण भी किया जा रहा है – 69क कुल पटटा-8, स्टेट ग्राण्ट-1, फ्री होल्ड-1, भवन मानचित्र स्वीकृति पत्र-01, नामान्तरण आवेदन-1, जन्म मृत्यु-14, विवाह प्रमाण पत्र 1, खाद्य सुरक्षा योजना-3, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना-3, ईडब्ल्यूएस/एलआईज्ी प्रमाण-पत्र-2, पेंशन-1, यूडी टेक्स-1, कचरे के ढेर/सफाई के आवदेन-9, नाली/नाला निर्माण-3, सफाई आवेदन-02, सीसी/डामर सडक मरम्मत कार्य-3, स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्य-8 आदि आवेदन-पत्रों/समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में सचिव रमेश कुमार, एटीपी सुरेन्द्र्र कुमार, सहायक अभियंता पंकज गुजर, पंकज कुमार कंसारा, कनिष्ट अभियंता भवंरपाल मीणा, कनिष्ठ सहायक जगदीश पटेल, ओम सिंह एवं हनुमान सहाय शर्मा एवं जनप्रतिनिधि, ताराराम माली, मगन मीणा, सुरेश सगरवंशी, अनिल प्रजापत, मणी देवी़ , प्रवीण राठौड़ आदिज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *