सिरोही, 07 जुलाई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर, 2026 के तहत मंगलवार को ग्रामदानी गांव कृष्णगंज के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह , सह प्रभारी ब्लॉक विकास अधिकारी मछाराम, तहसीलदार जगदीश कुमार ग्राम पंचायत प्रशासक श्रीमती सरू देवी, प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार जैन तथा अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर की शुरूआत हुई। शिविर में आये ग्रामीणों का स्वागत करते हुए उपखण्ड अधिकारी ने ग्रामीण सेवा शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन को प्राप्त हो, उसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा धारा 136 अन्तर्गत रेकर्ड शुद्धि के 15 प्रकरण व 05 म्यूटेशन दर्ज किये गये, पंचायत राज विभाग द्वारा 12 पट्टों का वितरण, रोडवेज द्वारा वरिष्ठ नागरिक 50 प्रतिशत किराया माफी योजना में 10 तथा 80 वर्ष बुजुर्ग पूर्ण किराया माफी योजना में 2 आवेदन प्राप्त किये, सीएम मंगला पशु बीमा योजना के तहत 12 पोलीसी का वितरण तथा 300 डस्टिंग व डोजिंग हुई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 10 हैण्डपम्प रिपेयर व 03 लीकेज ठीक करवाये गये, आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से 210 लोगों को परामर्श प्रदान किया जिसमंे 170 लोगों को औषधी वितरित की, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 02 निक्षय किटों का वितरण तथा 21 एनसीडी जांचे की गई, सहकारिता विभाग द्वारा 15 से अधिक किसानों को फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाईजर सेल ऐप इन्सटॉल करवाये गये।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 3 आवेदन ऑनलाईन किये गये, महिला अधिकारिता की बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के तहत बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया तथा जिला कलक्टर द्वारा हस्ताक्षरित बधाई संदेश पत्र प्रदान किये गये। साथ ही विभाग द्वारा 02 महिलाओं की गोद भराई करवायी गयी।
अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में प्राप्त प्रकरणों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन की प्रभावी पहुँच का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।