Headlines

सिरोही: पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न, नवीन सदस्यों का स्वागत और हृदय रोग पर हुआ विशेष संवाद

Spread the love

​सिरोही | 7 जुलाई 2026 ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहा ) पेंशनर्स भवन सिरोही के सभा भवन में आज जिला पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक का गरिमामय आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने की। बैठक में उदयपुर के प्रसिद्ध पिम्स हॉस्पीटल (PIMS) के कार्डियोलोजिस्ट डॉ. हितेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जयसिंह राठौड़ व जगदीश कंसारा तथा आमंत्रित अतिथि के रूप में आनंदराज आर्य ने मंच साझा किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रवणसिंह बारड द्वारा किया गया, जबकि व्यवस्थाओं में रमेशसिंह राठौड़, आचार्य प्रदीप दवे और बदाराम प्रजापत का विशेष सहयोग रहा।

​नए सदस्यों का तिलक और माल्यार्पण कर सम्मान

​संगठन का विस्तार करते हुए आज विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए 7 नए अधिकारियों व कर्मचारियों को संगठन की नवीन सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इसमें कैलाश कुमार रावल व पुखराज छीपा (जलदाय विभाग), छगनलाल खत्री (पुलिस विभाग), महेन्द्रसिंह परिहार (वन विभाग), नटवरलाल आर्य (ओ.ए., एसडीएम कोर्ट), किशनलाल सूर्यवंशी (पशुपालन विभाग) तथा आनंदराज आर्य (बी.ई.ई.ओ.) शामिल रहे। सभी नए सदस्यों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी से बहुमान किया गया।

​डॉ. हितेश यादव ने दिए दिल को सेहतमंद रखने के टिप्स

​मुख्य अतिथि डॉ. हितेश यादव ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए हृदय रोग की बढ़ती समस्याओं, उनके कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बेहद सरल भाषा में पेंशनर्स द्वारा पूछे गए स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

​आरजीएचएस (RGHS) व आईटीआर (ITR) पर चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

​बैठक के दौरान जयसिंह राठौड़ और प्रो. अतुल भाटिया ने उपस्थित सदस्यों को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) से जुड़े उपयोगी नियम और सुझाव साझा किए। इसके अलावा, बसन्त देवेंदा व आचार्य दवे ने प्रेरक धार्मिक संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का लगाते हुए नरेन्द्रसिंह चौहाण व मुन्नालाल वर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिस पर सदन ने खूब दाद दी। मोहनलाल माली, जगदीश कंसारा व अर्जुनसिंह ने भी पेंशनर्स के हित में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

​भामाशाहों ने दिल खोलकर किया सहयोग

​पेंशनर्स भवन के विकास और गतिविधियों के लिए आज सदस्यों द्वारा स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग भी दिया गया। जिसमें:

​🟢 छगनलाल पटेल: 5,000/- रुपये

🟢 ​डॉ. रमाकांत शर्मा: 1,100/- रुपये

🟢 ​रणजीत मल मरडिया परिवार: 800/- रुपये

​🟢 नाथूसिंह व राम भरोसे: 500/- रुपये का योगदान प्राप्त हुआ। राष्ट्रगान के             साथ हुआ समापन

​अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान और सरकार द्वारा जारी नवीन आदेशों की प्रतियों के बारे में विस्तार से समझाया। बैठक के अंत में दिवंगत साथियों व उनके परिजनों को मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभा का गरिमापूर्ण समापन हुआ। बैठक में कुल 70 पेंशनर्स सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *