सरूपगंज, 5 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरूपगंज मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को स्थानीय बालाजी भवन में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की गई।
बूथ स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाने पर जोर
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय तथा सशक्त बनाने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ हर कार्यकर्ता को धरातल पर जुटना होगा। इसके साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन हित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा
बैठक का मुख्य फोकस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर रहा। रणनीति बनाई गई कि सरकार की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक दस्तक देंगे और आमजन को जागरूक करेंगे।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस संगठनात्मक बैठक में मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
बैठक में पेशुआ सरपंच मनोहर दान, मंडल प्रभारी नेमाराम चौधरी, मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा, मंडल मंत्री डुगरमल लोहार, उपाध्यक्ष सवाराम जणवा, मंडल उपाध्यक्ष किशोर रावल, कोषाध्यक्ष पिथाराम, उपाध्यक्ष खुशवन्तसिंह, किसान मोर्चा सोशल मीडिया जिला प्रभारी महेंद्र सिंह जेतावत, सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश रावल, बूथ अध्यक्ष ललित प्रजापत, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापत, बूथ अध्यक्ष सुरमा राम गरासिया, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार चौधरी, सदस्य देवाराम, पोसाराम रेबारी, भीखाराम गरासिया, मीठालाल माली सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।