आपसी सहमति से खाता का विभाजन किया

Spread the love

पंचायत समिति सिरोही के ग्राम पंचायत नारादरा में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन हुआ। जिसमें पटवार मंडल नारादरा के ग्राम लोटीवाडा छोटा के खाता संख्या 30 खसरा नम्बर 143,144,145,146,148 रकबा 5.8031 हेक्ट. केसाराम पुत्र भलाराम 1/6, कानाराम पुत्र भीमाराम हिस्सा- 1/8 खबमाराम पुष भलाराम हिस्सा 1/6 डायाराम पुत्र भीमाराम हिम्मा 1/8 धनाराम पुत्र भीमाराम हिस्सा- 1/8 मानाराम पुत्र भीमाराम हिस्सा 1/8 मोहनलाल पुत्र भलाराम हिस्सा- 1/6 निवासी लोटीवाडा छोटा के खातेदारों के मौके व् रेकर्ड में बंटवारा हेतु 40 वर्षों से पुराना विवाद था आपसी सहमती नहीं होने से कृषि भूमि का विभाजन नहीं हो पा रहा था। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी शिवगंज आसुराम की अध्यक्षता में उक्त खातेदारों द्वारा बंटवारा हेतु प्रार्थना पत्र पेश किया जिसे पटवारी हल्का व् भू.अ.नि. माडानी द्वारा मौका देखा गया एवं मौके पर उक्त खातेदारों से समझाईश करने पर सभी खातेदार बंटवारे हेतु आपसी सहमती जाहीर की जिसके तहत हल्का पटवारी द्वारा आपसी सहमती बंटवारा प्रस्ताव तैयार किया गया। भू.अ.नि. माडानी द्वारा तस्दीक किया गया उप तहसीलदार कैलाशनगर चंद्र प्रकाश चारण द्वारा स्वीकृत किया गया । समस्त कार्य एक ही दिन में पूर्ण हुआ। उक्त आपसी सहमती बंटवारा होने से चारों खातेदारों द्वारा राजस्व विभाग द्वारा किये गये कार्य से खुश एवं संतुष्ट हुए। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद् ज्ञापित करते हुए आमजन से शिविर का लाभ लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *