जिसमें धनाराम पुत्र चेलाजी, मोतीलाल पुत्र चेताजी, रतीलाल पुत्र चेलाजी सर्व जाति कलबी निवासी भावरी ने बताया कि उनके राजस्व रिकॉर्ड में ग्राम भावरी में खसरा नंबर 170,167 व 168/2 शामनाती खाता है। शामनाती खाता होने के कारण उनको कृषि संबंधी कई कायों के लिये एक-दूसरे की सहमती लेनी पड़ती है तथा उन्हें कृषि संबंधी केन्द्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। जिसका शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी पिण्डवाडा नरेन्द्र जांगीड, सहायक शिविर प्रभारी नवनाराम, तहसीलदार पिण्डवाडा शंकरलाल परिहार, भावरी उप तहसीलदार रुपाराम द्वारा मौके पर ही हल्का पटवारी को बंटवाड प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। हल्का पटवारी भावरी व निरीक्षक भू-अभिलेख भावरी द्वारा बंटवाड प्रस्ताव तैयार कर खातों का विभाजन किया गया तथा उपखण्ड अधिकारी द्वारा शिविर में ही हाथो-हाथ जमाबंदी की प्रतिलिपि प्रदान कर उन्हें लाभान्वित किया जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर दौडी। उन्होंने राज्य सरकार एवं संबंधित शिविर अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में खातों का पृथक-पृथक होने से अब उन सभी खातेदारों को स्वतंत्र रुप से राज्य और केन्द्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर ले सकेंगे।
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 पंचायत समिति पिण्डवाडा के ग्राम पंचायत भावरी में आयोजित हुआ।