Headlines

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

सिरोही, 03 जुलाई 2026। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विशिष्ट पूर्व, सिरोही में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री गणपत सिंह देवड़ा ने विद्यार्थियों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में कपड़े एवं जूट के थैलों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

वरिष्ठ योगाचार्य एवं समाजसेवी श्री भीख सिंह भाटी ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शोभा चारण ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प दिलाया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी श्री फूलचन्द गेहलोत ने अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती गीता शर्मा, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *