एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व है मंगल प्रभात लोढ़ा ग्रुप के बाबूसिंह राजगुरु
शिवगंज। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) मंगलप्रभात लोढ़ा ग्रुप के डायरेक्टर एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री बाबूसिंह राजगुरु का आज पंचायत समिति शिवगंज में भव्य स्वागत हुआ। शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि श्री विशन सिंह देवड़ा ने उन्हें साफा, माला एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया, इस अवसर पर पंचायत समिति के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा ने बताया कि श्री बाबूसिंह राजगुरु मुंबई के सुप्रसिद्ध लोढ़ा ग्रुप के डायरेक्टर है और समाजसेवा में सक्रिय है। पाली जिले सुमेरपुर के पास परासिया गांव निवासी श्री बाबूसिंह राजगुरु ने मुंबई में जो सफलता की कहानी लिखी है वह अपने आप में एक प्रेरणादायक है। देवड़ा ने बताया कि आज उनका स्वागत कर उनसे आत्मीय भेंट होना हमारे लिए हर्ष और सम्मान की बात है। उन्होंने छोटे से गांव से निकलकर मुंबई जैसे महानगर में सफलता का जो परचम लहराया है वह अद्भुत और प्रेरणादायक है।
ज्ञात को लोढ़ा ग्रुप मुंबई बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़ा हुआ एक विश्वप्रसिद्ध नाम है। इस मौके पर श्री मानेंद्र सिंह भाटी, श्री महीपालसिंह श्रेसेला इत्यादि मौजूद रहें।