जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ”खिलौना बैंक” की स्थापना,

Spread the love

“प्रवेशौत्सव एंव वृक्षारोपण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिरोही, 01 जुलाई। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ”खिलौना बैंक” की स्थापना, “प्रवेशौत्सव एंव वृक्षारोपण” कार्यक्रम 2026-27 के तहत ज़िला प्रशासन सिरोही एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संस्था रॉकेट लर्निंग एंव सीएमएफ टाटा ट्रस्ट के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर ”खिलौना बैंक” की स्थापना कर कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया।

खिलौना बैंक का उद्घाटन सिन्दरथ सरपंच शिवराज सिंह देवड़ा द्वारा फीता काटकर किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रारम्भिक बाल शिक्षा पर कार्यरत संस्था रॉकेट लर्निंग एंव सीएमएफ टाटा ट्रस्ट द्वारा सिरोही के सिन्दरथ गाँव के आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों के साथ रचनात्मक तरीकों से कार्यक्रम मनाया गया। इस सत्र में नवीन प्रवेश करने वाले बच्चांे का तिलक लगाकर, माला पहनाकर, पुरुस्कार देकर सभी बच्चो के साथ प्रवेशौत्सव कार्यक्रम मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर वृक्षारोपण भी किया गया।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक घेवर राठोड़ ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास (शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भाषा, एवं रचनात्मक विकास) के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आंगनबाड़ी केंद्रों पर करवाई जाती हैं। जिसके लिए समुदाय एंव एनजीओ के सहयोग से पर ”खिलौना बैंक” की स्थापना कर आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो के लिए खिलोने उपलब्ध कराए गये हैं। जुलाई माह प्रवेशौत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। इसके लिए जन समुदाय, सरपंच, संस्थाप्रधान, भामाशाह, गैर सरकारी संगठन, अभिभावक, विभाग के अधिकारी -कर्मचारी आदि की मदद से इसका सफल आयोजन कर जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों पर अधिक से अधिक नवीन बच्चो का नामांकन कर प्रवेशौत्सव मनाया जा रहा हैं, साथ ही ये भी संदेश दिया जा रहा हैं कि “बचपन के पहले 6 साल पोषण और शिक्षा के लिए बेहद महतवपूर्ण होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला एंव बाल विकास विभाग से महिला सुपरवाइजर उतम सिंह, रॉकेट लर्निंग से प्रबंधक नरेन्द्र सिंह शेखावत, शालू शर्मा, गीतिका शर्मा, पोषण अभियान टीम से जिला समन्वयक चरण सिंह, सीएमएफ टाटा ट्रस्ट से प्रबंधक प्रशांतो बागची, रुकसाना, अरुण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष और आंगनबाड़ी सहायिका संगीता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *