पिण्डवाड़ा : सरकारी अस्पताल के बाहर शिवसेना की अनूठी पहल, जरूरतमंदों के लिए शुरू हुआ निशुल्क नाश्ता अभियान

Spread the love

हर महीने 15 और 30 तारीख को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, पिंडवाड़ा में शिव सैनिकों ने किया सेवा संकल्प का शुभारंभ

पिंडवाड़ा। शिवसेना द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मंगलवार, 30 जून को पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल के बाहर निशुल्क नाश्ते की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने फीता काटकर किया।

शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने बताया कि संगठन की ओर से अब प्रत्येक माह 15 और 30 तारीख को सरकारी अस्पताल के बाहर अमीर-गरीब का भेदभाव किए बिना सभी जरूरतमंदों एवं आमजन को निशुल्क नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य दानदाताओं और शिव सैनिकों के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान शिव सैनिकों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य का साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। अधिशासी अधिकारी ने इस जनसेवा अभियान की सराहना करते हुए शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

निशुल्क नाश्ता वितरण कार्यक्रम में शिवसेना जिला संगठन प्रमुख फुलाराम बनास, आबू रोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, पिंडवाड़ा तहसील महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, युवा सेना तहसील प्रमुख देवेंद्र रावल, पिंडवाड़ा शहर प्रमुख धनराज लोहार, शाखा प्रमुख महेश रावल, कैलाश नगर ग्राम प्रमुख हितेश रावल, कसनावा शाखा प्रमुख सुभाष रावल, लोकेश कुमार, शाहिद सहित सैकड़ों शिव सैनिक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिवसेना की इस पहल को अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने सेवा और मानवता की मिसाल बताते हुए सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *