राज्य सरकार की जन-कल्याग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर, 2026 के तहत आज दिनांक 29-06-2026 को वेलांगरी ग्राम पंचायत परिसर में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन हुआ। कैम्प सह प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत समिति सिरोही, तहसीलदार सिरोही, प्रशासक ग्राम पंचायत वेलांगरी श्रीमती कवली बाई देवासी तथा अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में कैम्प की शुरूआत हुई।
कैम्प में आये ग्रामीणों का स्वागत करते हुए ब्लॉक विकास अधिकारी महोदय ने ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प में राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा आमजन को प्राप्त हो, उस हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कैम्प में राजस्व विभाग द्वारा बंटवाड के 04 प्रस्ताव, धारा 136 अन्तर्गत रेकर्ड शुद्धि के 20 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, पंचायत राज विभाग द्वारा 15 पट्टों का वितरण किया गया, रोडवेज द्वारा वरिष्ठ नागरिक को 50 प्रतिशत किराया माफ योजना में 12 आवेदन तथा 01 विकलांग केटेगरी में आवेदन प्राप्त किये, सीएन मंगला पशु बीमा योजना के तहत 40 पोलीसी का वितरण, 600 डोजिंग व 5000 डस्टिंग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 4 हैण्डपम्प रिपेयर तथा 02 लीकेज ठीक करवाये गये, आयुर्वेद विभाग द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से 270 लोगों को परामर्श प्रदान किया तथा 150 लोगों को औषधी वितरित की, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया तथा 100 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनींग, 11 एएनसी जांचे तथा 08 टीकाकरण किये गये, सांख्यिकी विभाग द्वारा 26 जनआधार की एडिटिंग व 05 मेंबर जोडे गये, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 8 नये आवेदन ऑनलाईन किये गये तथा 14 महिलाओं की गोद भराई करवाई गयी तथा डिस्कॉम द्वारा 03 स्थानों पर ढीलें तारों को ठीक करवाया गया।
कैम्प के समापन पर कैम्प सह प्रभारी श्रीमान खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत समिति, सिरोही द्वारा जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों व ग्रामवासियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।