सिरोही, 29 जून। जिले भर में जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत पंचायत समिति वार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर “ग्रामीण सेवा शिविर 2026“ आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि 30 जून को पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत डोडूआ मेें, पंचायत समिति शिवगंज की ग्राम पंचायत रोवाडा में, पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत धनारी में, पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत पामेरा में, पंचायत समिति आबूरोड की ग्राम पंचायत मोरथला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 01 जुलाई को पंचायत समिति सिरोही की ग्राम पंचायत सिन्दरथ मेें, पंचायत समिति शिवगंज की ग्राम पंचायत भेव में, पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत लौटाना में, पंचायत समिति रेवदर की ग्राम पंचायत पोसीतरा में, पंचायत समिति आबूरोड की ग्राम पंचायत खडात में शिविर आयोजित किए जाएंगे।