पिण्डवाड़ा : अजारी के कैलाश नगर में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Spread the love

पिंडवाड़ा, 28 जून। ग्राम पंचायत अजारी के कैलाश नगर स्थित राधे कृष्णा होटल के समीप रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों से अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।

कार्यक्रम में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उत्साहपूर्वक पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अभियान का मुख्य लक्ष्य है, ताकि देश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रशासक सदस्य राकेश रावल, कैलाश नगर आशा सहयोगनी जसोदा बहन, महेंद्र भाई, राजू रावल, रामलाल जी समाजसेविका गीता, प्रफुल्ल रावल, सिद्धार्थ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद पीने से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *