Headlines

सिरोही : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र सिंह चौहान की पहल से एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

Spread the love

सिरोही। ( रिपोर्टर, महेंद्र सिंह परिहार ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा राजकीय महाविद्यालय सिरोही में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न छात्रहितों से जुड़े विषयों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के अंतर्गत छात्रों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना एवं अनशन किए जाने की जानकारी मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र सिंह चौहान महाविद्यालय पहुंचे।

महाविद्यालय के स्टाफ रूम में धरने पर बैठे विद्यार्थियों से चौहान ने विस्तृत चर्चा कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य से वार्ता कर छात्रहित से जुड़े मुद्दों के शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान का आग्रह किया।

सार्थक संवाद एवं प्रशासन द्वारा सकारात्मक आश्वासन के उपरांत विद्यार्थियों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विरेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में अपना अनिश्चितकालीन धरना एवं अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रहितों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *