सिरोही, 06 अगस्त। [ सिरोही जालौर न्यूज़ ] वाणिज्यिक कर विभाग, सिरोही द्वारा गुरुवार को वृत्त कार्यालय, भाटकड़ा रोड, सिरोही में नवीनतम वैट सिस्टम, आईटीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण, रिटर्न फाइलिंग, भुगतान प्रक्रिया एवं ई-टैक्स ऑफिसर मॉड्यूल से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में करदाताओं, कर प्रतिनिधियों एवं कर सलाहकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से समर्थ व्यापारी एवं कर सलाहकार श्री हीरा लाल माली, श्री नरेंद्र कंसारा तथा श्री खेताराम काली उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान आईटीएमएस पोर्टल पर वैट पंजीकरण प्रक्रिया, रिटर्न फाइलिंग एवं भुगतान प्रक्रिया के साथ-साथ ई-टैक्स ऑफिसर मॉड्यूल, प्रवर्तन गतिविधियों एवं स्वैच्छिक कर अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उपस्थित व्यापारियों एवं कर सलाहकारों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर महिपाल सिंह, उप आयुक्त सुरेश कुमार, सहायक आयुक्त आशीष सेन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह, राज्य कर अधिकारी सुरेश कुमार, राज्य कर अधिकारी एवं विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कर प्रशासन को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाने हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।