सिरोही (04 अगस्त): राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पांचवें चरण के तहत सिरोही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की कवायद शुरू हो चुकी है। 5 अगस्त को शाम 4:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार (डीओआईटी) में “आरयूआईडीपी संवाद” परामर्श बैठक का आयोजन किया जाएगा।
इस बैठक में जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और मीडियाकर्मी शामिल होंगे, जहां 7.02 करोड़ रुपये की योजनाओं पर चर्चा करने के साथ-साथ सुझाव और फीडबैक लिए जाएंगे।
पंचम चरण के मुख्य बिंदु और विकास का खाका:
9,500 करोड़ रुपये का बजट: आरयूआईडीपी के 5वें चरण (2025-26 बजट घोषणा) के तहत प्रदेश के 84 नगरीय निकायों का कायाकल्प किया जाएगा।
वित्तपोषण व्यवस्था:
एडीबी (ADB) पोषित ‘रूलिप’ (RULIP): 6,000+ करोड़ रुपये।
विश्व बैंक पोषित ‘सूत्रा’ (SUTRA): 3,492 करोड़ रुपये।
मुख्य फोकस क्षेत्र: अपशिष्ट जल (वेस्टवाटर) प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट और पुनः उपयोग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ड्रेनेज/बाढ़ नियंत्रण, विरासत संरक्षण व पर्यटन, अर्बन मोबिलिटी और कमान एंड कंट्रोल सेंटर।
लक्ष्य: अनियोजित शहरी विस्तार को रोककर शहरों को पर्यावरण-अनुकूल और रहने योग्य बनाना, ताकि ‘विकसित राजस्थान 2047’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।
यह परियोजना न केवल सिरोही बल्कि राज्य के प्रमुख शहरी और सैटेलाइट इलाकों में नागरिक सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता में बड़ा बदलाव लाएगी।