Headlines

आबूरोड में 4.59 करोड़ रुपये की बकायेदारी वसूली के लिए सीमेंट कंपनी की संपत्ति की होगी नीलामी, 11 अगस्त को लगेगी बोली

Spread the love

आबूरोड (सिरोही)। बकाया राजस्व वसूली के मामले में उपखंड प्रशासन आबूरोड ने कड़ा कदम उठाया है। मैसर्स दुर्गा सीमेंट लिमिटेड (वाडा) पर बकाया करोड़ों रुपये की वसूली के लिए प्रशासन ने आगामी 11 अगस्त 2026 को अचल संपत्ति की खुली नीलामी करने का निर्णय लिया है।

माननीय उच्च न्यायालय, जोधपुर में विचाराधीन डी.बी. सिविल रिट पिटीशन (संख्या 7446/2026) में पारित आदेशों (02 जुलाई और 23 जुलाई 2026) के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

संबंधित फर्म पर वेस्ट मटेरियल रिमूवल के मद में 4,59,67,068 रुपये (चार करोड़ उनसठ लाख सडसठ हजार अड़सठ रुपये) की राशि बकाया है। बकाया राशि की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार आबूरोड द्वारा नियमनुसार अचल संपत्ति को कुर्क (Attach) किया जा चुका है।

नीलामी से जुड़ी प्रमुख जानकारियां:

🔹नीलामी की तिथि: 11 अगस्त 2026

🔹 समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

🔹 स्थान: मैसर्स परसरामपुरिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ई 13/14, अम्बाजी इंडस्ट्रियल एरिया, आबूरोड (मौके पर)

🔹प्रभारी अधिकारी: तहसीलदार, आबूरोड (राजस्व अधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग से)

नीलामी की मुख्य नियम व शर्तें:

🔹प्रतिबंध: बकायादार स्वयं इस नीलामी में बोली नहीं लगा सकेगा।

🔹अग्रिम जमा (25%): अंतिम बोलीदाता घोषित होते ही नीलामी राशि का एक-चौथाई (1/4) हिस्सा तुरंत मौके पर जमा करना अनिवार्य होगा।

🔹अंतिम भुगतान: शेष 75% राशि का भुगतान 30 दिनों के भीतर करना होगा।

🔹अधिकार सुरक्षित: कम बोली लगने पर नीलामी अधिकारी बोली निरस्त कर सकता है।

🔹बकाया न देने पर जब्ती: तय सीमा में राशि न जमा करने पर जमा राशि जब्त कर संपत्ति पुन: नीलाम की जाएगी और अंतर की राशि संबंधित बोलीदाता से वसूल की जाएगी।

🔹भारमुक्त संपत्ति: संपत्ति को पूरी तरह से भार रहित (Encumbrance-free) बेचा जाएगा। पूर्व के सभी ठेके निष्प्रभावी माने जाएंगे।

इच्छुक क्रेता तय समय व स्थान पर पहुंचकर अपनी बोली लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *